फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती लोकल ट्रेन पर अचानक गिरा हाई वोल्टेज तार, तेज चिंगारियों और धुएं से दहला स्टेशन, देखें वीडियो

Sat, 28 Nov 2026 03:53 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन के ऊपर अचानक 11 हजार वोल्ट की ओवरहेड बिजली लाइन गिर गई। तार गिरते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं और धुआं फैल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
 
विज्ञापन
ट्रेन के ऊपर तार गिरते ही होने लगी आतिशबाजी जैसी रोशनी - फोटो : एक्स@NacheejBanda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक ऐसी घटना हुई, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। यहां एक लोकल ट्रेन के ऊपर अचानक हाई वोल्टेज बिजली का तार गिर गया। तार गिरते ही ट्रेन के ऊपर तेज चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही पलों में आसपास धुआं फैल गया। अचानक हुए इस हादसे से ट्रेन में बैठे यात्रियों और स्टेशन पर मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


ट्रेन के ऊपर तार गिरते ही होने लगी आतिशबाजी जैसी रोशनी
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोकल ट्रेन के ऊपर बिजली का तार गिरने के बाद अचानक तेज रोशनी दिखाई देने लगती है। तार से लगातार चिंगारियां निकलती हैं और देखते ही देखते वहां धुआं फैल जाता है। यह सब इतनी तेजी से होता है कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिलता। स्टेशन पर मौजूद लोग भी इस नजारे को देखकर घबरा जाते हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर चिंता जता रहे हैं।

विज्ञापन


आखिर ट्रेन के ऊपर कैसे गिर गया हाई वोल्टेज तार?
जानकारी के मुताबिक यह घटना दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर हुई, जहां लोकल ट्रेन के ऊपर बिजली की ओवरहेड लाइन गिर गई। रेलवे की इलेक्ट्रिक ट्रेनें ऊपर लगी बिजली की लाइनों से मिलने वाली बिजली के सहारे चलती हैं। इन लाइनों में काफी अधिक वोल्टेज होता है। ऐसे में अगर बिजली की लाइन टूटकर ट्रेन के संपर्क में आ जाए तो यात्रियों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।इस घटना में तार गिरने के बाद जिस तरह तेज चिंगारियां और धुआं दिखाई दिया, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति कितनी खतरनाक हो सकती थी। गनीमत रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

रेलवे की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ओवरहेड बिजली की लाइन ट्रेन के ऊपर कैसे गिर गई? क्या इन तारों की नियमित जांच और रखरखाव ठीक से किया जा रहा है? हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। रेलवे के लिए जरूरी है कि ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए और बिजली की लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। क्योंकि रेलवे में सफर करने वाले लाखों यात्रियों की जान की जिम्मेदारी भी इसी व्यवस्था पर है। इस बार बड़ा हादसा टल गया, लेकिन ऐसी लापरवाही दोबारा किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें