फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में शादी की तो होगा ये नुकसान

Sat, 06 Jul 2013 08:08 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिरादरी में होने वाली शादियों पर बड़े बुजुर्गों के आक्रोश को दकियानूसी और पिछड़ापन करार देने से पहले अब एक बार सोचने की जरूरत है।
विज्ञापन


नए शोध हमारे बुजुर्गों के ख्यालात को सही साबित कर रहे हैं। एक शोध में सामने आया है कि अमेरिका में एशियाई समुदाय के पाकिस्तानी मूल के लोगों का अपने सगे संबंधियों से शादी करना गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहा है।

पाकिस्तानी मूल के जोड़ों से पैदा होने वाली संतान में आनुवांशिकी विकृतियों के पनपने के लक्षण भी देखे जा रहे है।

पढ़ें-: लड़की पटानी है तो पहने ऐसी टीशर्ट

अमेरिका के ब्रैडफोर्ड शोध संस्थान ने अपने नवीनतम शोध में यह कहा ये लोग अपने ही परिवार के सगे संबंधियों को अपना जीवन साथी बनाते है जिसके कारण आनुवांशिकी बीमारियां बढ़ने का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन


शोध में और भी कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। संस्थान ने पाया कि इस तरह की शादी करने वाले लोगों यहां जन्में हर सौ में से छह नवजात जन्मजात बीमारी से ग्रस्त थे।

अमेरिका में रह रहे एशियन समुदाय के लोगों पर किया गया यह अभी तक का सबसे बडा शोध है।
शोधकर्ताओं ने सगे संबंधियों को जीवन साथी बनाए जाने पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि यह प्रथा सरासर गलत है इससे सिर्फ शारीरिक रूप से विकृत बच्चे जन्म लेते है।
विज्ञापन


पढ़ें-: अटेंशन का फंडा बढ़ा न दे आपकी टेंशन!

ब्रैडफोर्ड शोध संस्थान ने 2007 से 2011 के बीच जन्मे 11 हजार तीन सौ नवजातों पर शोध कर पाया कि जिन लोगों ने अपने संबंधियों से शादी नहीं की है उनके सौ में से तीन बच्चे ही किसी जन्मजात बीमारी से ग्रस्त होते हैं जबकि परिवार में शादी करने वाले लोगों के यहां जन्में सौ में से छह बच्चे जन्मजात रोग से ग्रस्त होते है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें