गूगल के सीईओ ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की
वैभव सूर्यवंशी के बेहतर प्रदर्शन को देखकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी वैभव की काफी तारीफ की है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने अपने एक हैंडल पर लिखा है कि आठवीं क्लास के बच्चे को आईपीएल में खेलते देखने उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने क्या शानदार डेब्यू किया है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: अंधविश्वास से परेशान होकर महिला ने की खुदकुशी, देवर ने कहा- भाभी पर भूत-प्रेत का साया था
आज वैभव सूर्यवंशी के गांव में मन रहा है जश्न
वैभव सूर्यवंशी के गांव में आज ग्रामीण जश्न मना रहे हैं। लड़के लोग पटाखे फोड़ रहे हैं। पूरे गांव में जश्न का माहौल है। इस संबंध में ग्रामीण बताते हैं कि वैभव सूर्यवंशी की वजह से आज हमारे गांव की हर जगह पहचान बन रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी ने आज इतिहास रचा है और हमलोग चाहते हैं कि इसी तरह से वैभव सूर्यवंशी का वैभव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छाये।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सम्मानित होते वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पिछले वर्ष आईपीएल के लिए राजस्थान रॉयल ने 1.10 करोड़ में लगाई थी बोली
समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को गत वर्ष राजस्थान रॉयल ने 1.10 करोड रुपए में बोली लगाकर इनको खरीदा था। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखी गई थी। उस समय उनकी उम्र 13 साल 242 दिन था। वैभव सूर्यवंशी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए अंदर-19 मैच में भारत की ओर से टेस्ट सीरीज खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 58 गेंद में शतक जड़ा था। वैभव सूर्यवंशी मात्र 14 साल और 284 दिनों की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी भी खेल चुके है। रणजी ट्रॉफी में भी उनके अच्छे रिकॉर्ड्स हैं। वैभव सूर्यवंशी को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सम्मानित भी किया था।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Police: आरा-भभुआ के सिपाहियों की दोस्ती में मोबाइल कॉल बना 'जहर'; साथी ने सिपाही को क्यों मारा?
कोरोना काल में घर पर प्रैक्टिस के लिए बनाया नेट
कोरोना काल में जब चारों तरफ लॉकडाउन लगा हुआ था तब उस समय घर से बाहर न न इक्लने की स्थिति में वैभव सूर्यवंशी ने प्रैक्टिस के लिए घर के दरवाजे पर ही नेट लगवा दिया था। वह पूरे कोरोना काल में गांव के मित्रों के साथ प्रैक्टिस किये।