फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर भारी पड़ीं ‘देहाती औरत’

Tue, 05 Nov 2013 03:44 AM IST
एजेंसी/पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना में भाजपा नेता गिरिराज सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘देहाती औरत’ कहना भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को ग्रामीण महिलाओं के एक समूह ने उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं के हाथों चूड़ियां और बिंदी भी थीं।

जदयू-भाजपा गठबंधन सरकार में पशुपाल मंत्री रह चुके गिरिराज सिंह ने शनिवार को विवादित बयान देते हुए कहा था कि नीतीश जलन के मारे नरेंद्र मोदी से एक देहाती औरत की तरह लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा के नेता ने महिलाओं से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनकी टिप्पणी से महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं। उनका इरादा किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था।

हालांकि उन्होंने बिहार के मंत्री श्याम राजक पर हमला करते हुए कहा कि यह विरोध प्रदर्शन उन्हीं ने करवाया है। लेकिन उन्होंने इन आरोपों से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने सीएम के खिलाफ भी टिप्पणी करते हुए कहा कि बाहरी कूड़े को साफ करने के लिए झाडू़ खरीदने के नीतीश की टिप्पणी से साफ है कि वह मोदी से जलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें