उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही मंगलवार को सूर्योपासना का महापर्व छठ सम्पन्न हो गया। पटना में गंगा नदी के अलावा बिहार के अन्य हिस्सों में लाखों महिला और पुरूष व्रतधारियों ने सूर्य को नदियों और तालाबों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया।
औरंगाबाद जिले के देव में स्थित त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में भी लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। व्रतधारियों ने सूर्य कुण्ड में अर्घ्य अर्पित किया। दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं के 36 घंटे का निराहार व्रत समाप्त हुआ और उसके बाद ही उन्होंने अन्न ग्रहण किया।
चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन सोमवार को व्रतधारियों ने नदियों और तालाबों में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया था।