फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIHAR: शराब ले जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हुई तो प्रतिबंध भूल बगहा में भीड़ लूट ले गई बोतलें

Sat, 26 Nov 2022 06:13 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा

सार

पश्चिम चंपारण के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना के रतवल मलंग बाबा मोड़ होकर जा रही शराब लदी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लोगों ने जमकर शराब की बोतलें लूटीं।
विज्ञापन
बगहा पुलिस जिले में कार से शराब ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है। खाली बोतल के साथ भी पुलिस पकड़ सकती है। लेकिन, लूटने का मौका मिला तो लोग सबकुछ भूल गए। जिसे जितनी शराब की बोतलें हाथ लगीं, लेकर भाग गया। पश्चिम चंपारण के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना के रतवल मलंग बाबा मोड़ होकर जा रही शराब लदी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यह दृश्य सामने आया।

शनिवार को रतवल मलंग बाबा मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त कार में कुछ लोगों को अंग्रेजी शराब की टूटी हुई बोतलें और कुछ खाली डब्बे दिखे। इसके बाद लोगों ने बिना देर किए कार के अंदर खोजबीन शुरू की। कार में भारी मात्रा में शराब थी। यह देख स्थानीय लोगों के बीच दुर्घटनाग्रस्त कार में पड़ी शराब को लूटने की होड़ लग गई।

विज्ञापन


बिहार में शराब पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसके बावजूद माफिया शराब की खेप ले जा रहे थे। घटनास्थल से पहले इस कार ने बाँसी चेक पोस्ट, धनहा, नदी थाना तथा चौतरवा रोहुआ नाला चेक पोस्ट को भी पार किया होगा। फिलहाल इस मामले पर चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ज्यादा कुछ न कहते हुए मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें