फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ग्लास ब्रिज पर हुआ जलभराव; पानी हटाते वन कर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

Wed, 09 Aug 2023 06:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर

सार

Bihar News: राजगीर के नेचर सफारी स्थित ग्लास ब्रिज पानी भरने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वन कर्मी ब्रिज पर से पानी हटाते दिख रहे हैं, जो लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्लास ब्रिज से पानी हटाते वन कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में अगर आप भी राजगीर के नेचर सफारी स्थित ग्लास ब्रिज का आनंद लेना चाह रहे हैं तो जरा संभल जाइए। इन दिनों नालंदा में हो रही रुक-रुक कर बारिश का असर ग्लास ब्रिज पर भी पड़ा है। इसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




वायरल वीडियो के मुताबिक, ग्लास ब्रिज पर पानी जमा हो गया है, जिसे वनकर्मी हटाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वीडियो इन्हीं तीन दिनों के अंदर का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्लास ब्रिज के अलावा नेचर सफारी में एडवेंचर के कई संसाधन मौजूद हैं। इनमें सस्पेंशन ब्रिज, जिपलाइन/फ्लाइंग फॉक्स, जिप/स्काई बाइकिंग, राइफल शूटिंग, वॉल क्लाइंबिंग और आर्चरी समेत अन्य संसाधन मौजूद हैं। पर्यटक इन चीजों का भी आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें