फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali News: बगीचे में पेड़ पर लटका मिला अविवाहित युवक का शव; पुलिस कर रही है मामले की जांच

Sun, 30 Jul 2023 03:18 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव स्थित आम के बगीचे में 28 साल के युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले के फुलवरिया गांव में एक व्यक्ति का शव मिला है। आम के बगीचे में पेड़ पर युवक का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा दिया। फिलहाल पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन

  
मृतक युवक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के निवासी विक्की कुमार (28) के रूप में हुई है। विक्की परिवार में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके बड़े भाई और पिता किसी कंपनी में काम करते हैं। जबकि विक्की अपने गांव में बिल्डिंग गैरेज का काम करता था। उसकी मां की मौत पहले ही हो चुकी थी। विक्की घर पर अकेला ही रहता था।

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विक्की रविवार की सुबह आम बगीचे में टहल रहा था। इस दौरान कुछ महिलाओं से बात भी कर रहा था। लेकिन उसके कुछ समय बाद पेड़ पर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि पेड़ से लटका शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। हत्या या आत्महत्या हुई है, इसके बारे में पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाकर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें