लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम आने में चंद दिन ही बाकी हैं। अंतिम और सातवें चरण के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के बाद से ही ईवीएम पर राजनीति जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कुशवाहा पटना में बोल रहे थे।
कुशवाहा ने कहा, 'वोट की रक्षा के लिए हथियार भी उठाना हो तो उठाइए। आज जो रिजल्ट लूट की घटना करने की कोशिश हो रही है तो इसको रोकने के लिए हथियार भी उठाना हो तो उठाना चाहिए।' बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं द्वारा ईवीएम से लदी गाड़ी पकडे़ जाने पर बोल रहे थे।