फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में अपराधी बेखौफ, छापा मारने गई पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने किया हमला

Mon, 21 Sep 2020 03:21 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
पुलिस पर हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला हुआ है। सीवान जिले में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। यह लगातार दूसरा दिन है, जब बल पर हमला बोला गया है। बताया गया है कि पुलिस टीम और एक्साइज टीम जिले के जीबीनगर थाना के रौजागौर गांव में शराब कारोबारियों के यहां छापा मारने गई थी। इस दौरान कारोबारियों ने टीम पर हमला बोल दिया। 

विज्ञापन


इस हमले में इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार को गंभीर चोटें आईं। वहीं, टीम के अन्य सदस्य भी घायल हुए। फिलहाल, उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों की हिम्मत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने टीम के साथ गईं दो महिला कांस्टेबल को बंधक बना लिया। 


दूसरी तरफ, पुलिस बल पर लगातार दूसरे दिन हमले की खबर सुनकर प्रशासन सकते में है। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान कई थानों की पुलिस भी मौजूद रही। 
विज्ञापन


फिलहाल, पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ खोज अभियान शुरू किया गया है। माना जा रहा है कि गिरफ्त में आते ही पुलिस शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें