फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpur: आरा में अज्ञात बदमाशों ने जमीन विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, नाजुक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

Sat, 18 Mar 2023 04:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

घटना को लेकर पिरो डीएसपी राहुल कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़े में गोली चली है। इस घटना में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भोजपुर जिले के आरा शहर में बदमाश दिनदहाड़े युवक को दो गोली मार कर फरार हो गए। युवक को नाजुक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नारायपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी बाजार की बताई जा रही है। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और मामले की तहकीकात में जुट गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नारायपुर थाना क्षेत्र के धोबड़ी गांव निवासी रितेश यादव (28) का गांव के ही राजेंद्र मास्टर और उसके पुत्र राकेश के साथ 15 डिसिमल जमीन पर मकान बनाने का विवाद चला आ रहा था। पिछले चार-पांच दिनों से ये विवाद चल रहा था।

शनिवार को दूसरे पक्ष राजेंद्र मास्टर और उनके बेटे की ओर से विवादित जमीन पर मकान बनाया जा रहा था। इसे रोकने के लिए मौके पर रितेश यादव पहुंचा। जहां मकान का काम रोकने को ले कर दोनों पक्षो में झगड़ा होने लगा। इसी बीच पास के गेंहू के खेत में पहले से घात लगाए हथियारबंद लोग छुपे हुए थे। वे अचानक गोली चलाने लगे जिसमें दो गोली रितेश के दोनों पैरों में लग गईं। गोली लगने के बाद आनन-फानन में परिजन घायल रितेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


इस मामले में पिरो डीएसपी राहुल कुमार ने फोन पर बताया कि जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़े में गोली चली है। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी है। उसका इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए नारायपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें