रामचरित मानस पर फिर विवादित बयान देने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने टिप्पणी की है। उन्होंने शिक्षा मंत्री को मूर्ख मंत्री कह दिया है। अश्विनी चौबे ने कहा कि वह शिक्षा मंत्री नहीं मूर्ख मंत्री हैं। वह मानसिक रोगी के शिकार हैं। शिक्षा मंत्री को मानसिक अस्पताल भेज देना चाहिए। गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर अश्वनी चोबे ने कहा कि आना जाना तो होता ही है। ठगबंधन लोगों को क्या कहना है, सभी हासिये पर जाएंगे। अश्विनी चौबे के इस बयान के बाद सियासी घमासान बढ़ गया है।
खबर अपडेट हो रही है...