फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीतामढ़ी में अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Thu, 20 Apr 2023 12:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव के पास एनएच 77 पर बुधवार देर रात एक बाइक सवार को अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त व्यक्ति अपने घर के लिए लौट रहा रुन्नीसैदपुर लौट रहा था।
विज्ञापन
मौत की सूचना मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में एक हाइवा ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव के पास एनएच 77 पर हुई। जहां बुधवार देर रात अपने घर के लिए लौट रहे बाइक सवार को अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के खोपी गांव निवासी अशोक प्रसाद (46) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जान गंवाने वाला शख्स अशोक प्रसाद एक निजी कंपनी में सेल्स मैन का काम करता था। काम के बाद वह सोनबरसा से अपने घर के लिए रुन्नीसैदपुर की तरफ लौट रहा था। इसी बीच एनएच 77 पर रामनगरा के पास एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक से बाइक टकरा गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना पर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। सभी ने शव को पहचानने को कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की। वहीं, मृतक के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां पहुंचते ही परिजनों के बीच मातम छा गया। बताया जा रहा है कि मृतक अशोक प्रसाद एक साधारण परिवार से थे। अशोक के दो बेटे और एक बेटी है। उनमें से एक बेटा दिव्यांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें