फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: घर के पास खेलते-खेलते नहर में गिरा ढाई साल का मासूम, डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम

Fri, 20 Nov 2026 09:10 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर के हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के रानी सागर गांव में नहर में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। खेलने के दौरान बच्चा घर के पास नहर में गिर गया था। काफी खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हुआ। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के आंगन में जिस बच्चे की किलकारियां गूंजती थीं, उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मुंगेर के हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के रानी सागर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर के पास खेलते समय ढाई साल का मासूम नहर में गिर गया। परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। बाद में ग्रामीण युवकों की मदद से नहर से उसका शव बरामद किया गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


खेलते-खेलते घर के पास नहर तक पहुंचा बच्चा
मृतक की पहचान रानी सागर गांव निवासी धीरज बिंद के पुत्र युवराज कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को युवराज घर से खेलने के लिए निकला था। खेलते-खेलते वह घर के समीप स्थित नहर के पास पहुंच गया। इसी दौरान वह नहर में गिर गया और डूबने लगा। घटना के वक्त परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

काफी देर तक तलाश, फिर नहर में खोजने उतरे ग्रामीण
बच्चे के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने पहले आसपास और गांव में उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवराज का कोई पता नहीं चला तो नहर में गिरने की आशंका जताई गई। इसके बाद ग्रामीण युवकों की मदद से नहर में बच्चे की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद युवराज का शव नहर से बरामद हुआ।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत
शव मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को हवेली खड़गपुर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. नीरज राज ने बताया कि बच्चे की मौत अस्पताल पहुंचने से काफी पहले हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी।

मासूम की मौत से परिवार में मचा कोहराम
युवराज की मौत की खबर मिलते ही रानी सागर गांव में कोहराम मच गया। मां-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ देर पहले तक बच्चे की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा है। घटना से पूरा गांव गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें