कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस के यात्री शुक्रवार को एक बड़े हादसे से बच गए। बिहार के कटिहार जिले में तेज रफ्तार ट्रेन पर अचानक से पुल के ऊपर से एक ट्रक गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक का क्लीनर भी घायल हो गया।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक कुरसेला ब्रिज पर ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ पुल के नीचे से गुजर रही ट्रेन पर जा गिरा। मगर ट्रक तुरंत ही पटरी से दूर फिसल गया, जिसे एक बड़ी घटना टल गई। क्लीनर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।