भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के मकदपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक घटना हुई। एक युवक ने अपने चाचा सहित दो लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में कई अन्य लोग भी घायल हुए। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटा, जिससे इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मकदपुर गांव निवासी शर्मानंद राय का बेटा छोटू कुमार (36) ने अचानक हिंसक रूप धारण कर लिया और गांव के लोगों पर लोहे के रॉड से हमला करने लगा। उसने अपने चाचा किसान राजीव राय (60) की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही वहां मौजूद जयप्रकाश राय पर भी जानलेवा हमला कर दिया। आननफानन में जयप्रकाश राय को मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह लोग गंभीर रूप से घायल हैं
परिजनों में शोक, ग्रामीण दहशत में
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीण इस घटना से सदमे में हैं और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।