फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तालाब में डूबे तीन बच्चे; एक पिता ने इकलौती संतान खोई, एक घर में दो सहोदर भाई की जान गई

Mon, 19 Jun 2023 12:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

औरंगाबाद के जम्होर में सोमवार को कचहरी तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने में जुटी है।
 
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद सदर प्रखंड के जम्होर में सोमवार को कचहरी तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में आयुष (6), तेजस्वी (5) और पीयूष (6) शामिल हैं। मृतकों में तेजस्वी अपने पिता गोविंद की इकलौती संतान था। वहीं, आयुष और पीयूष सगे भाई हैं, जो गोपाल के बेटे थे। तीनों जम्होर के निवासी थे। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे स्नान करने गए थे। इसी दौरान तीनों की डूबकर मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चे दोस्त थे। तीनों ही बुधवार सुबह एक-साथ घूमने के लिए निकले थे। घूमने के दौरान ही वे कचहरी तालाब पर चले गए जो चार दिन पहले बना था। उसी तालाब के पास एक पुराना दलदली वाला तालाब है, जो नए तालाब से बिल्कुल ही सटा हुआ है। बच्चे तालाब में नहाने के साथ ही उसकी मेड़ पर खेल रहे थे। इसी दौरान तीनों का पैर फिसला और तीनों ही बगल वाले दलदली तालाब में गिर गए। ज्यादा गहरा होने के कारण तीनों बच्चे डूबने लगे।

स्थानीय लोगों ने बच्चों को तालाब में डूबता देखा तो आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला। फिर इलाज के लिए जम्होर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक आयुष और पीयूष के पिता ने रोते हुए कहा कि उसके दो ही बेटे थे। दोनों के मरने के बाद वह संतानहीन हो गया है। तीनों बच्चों की मौत के बाद जम्होर कचहरी मुहल्ले में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद जम्होर थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें