फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार कांग्रेस में जारी कलह और बढ़ी

Mon, 09 Oct 2017 04:00 AM IST
एजेंसी, पटना
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
 बिहार कांग्रेस में जारी आंतरिक कलह रविवार को और बढ़ गयी है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी के खिलाफ नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पार्टी के लिए डेलिगेट चयन में धांधली का आरोप लगाते हुए कादरी का घेराव भी किया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कादरी का विरोध करने वाले लोगों को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी का समर्थक बताया जा रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष कादरी ने कलह पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि किसी को भी पार्टी तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस में आंतरिक कलह काफी दिनों से जारी है। 

बिहार में राजग की सरकार आने के बाद से यह काफी तेज हो गया है। सरकार गठन के समय तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी जदयू की तरफदारी करते दिखे थे। तब कहा जा रहा था कि अशोक चौधरी पार्टी तोड़कर बिहार की राजग सरकार में जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें