फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताने मारती थी भाभी, देवर ने लिया खौफनाक बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के पटना में भाभी के तानों से तंग आकर एक देवर ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि हर कोई हैरान है। अब आरोपी देवर पुलिस की गिरफ्त में है और भाभी अस्पताल में।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित मातेश्वरी अपार्टमेंट निवासी प्रेरणा कपूर को सोमवार रात गंभीर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार महिला के पति विवेक कपूर ने बताया कि पटना के चौक एरिया में रहने वाला उसका रिश्ते का भाई रणधीर कपूर सोमवार रात उनकी मां को देखने उनके घर पर आया था। इसी दौरान उसकी बहस उनकी पत्नी प्रेरणा से हो गई। जिसके बाद उसने पत्नी पर चाकू से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

भाभी ने भीखमंगा कहकर मारा था ताना

मामले की शिकायत पर पुलिस स्टेशनरी की दुकान करने वाले रणधीर के चौक एरिया ‌स्थित फ्लैट पर पहुंची। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो रणधीर ने बताया कि उसकी भाभी उसे लगातार उसकी गरीबी के लिए ताना मारती थी।

उस दिन जब वह उनके घर गया तो भाभी प्रेरणा ने उसे भीखमंगा कहकर उसका मजाक उड़ाया। जिसके बाद वह आपे से बाहर हो गया और महिला पर हमला बोल दिया। उसने बताया कि भाभी के ताने सुन सुनकर वह तंग आ चुका था।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। वह चाकू अपने साथ लेकर ही वहां गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें