फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी प्रसाद का बीजेपी पर तंज, बोले देखो अपने 'परम प्यारे टुन्ना की करतूत'

Mon, 25 Jul 2016 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
विज्ञापन
मायावती पर अभद्र टिप्पणी के मामले में घिरी भाजपा सरकार पर बिहार के डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने भी हमला किया है। तेजस्वी ने बीजेपी के एक अन्य एमएलसी टुन्ना पांडे के छेड़छाड़ के मामले में फंसने पर तंज कसा है।
विज्ञापन


तेजस्वी ने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि 'कौन फैला रहा है बिहार में जंगलराज सुशील मोदी जी? देखिये आपके परम प्यारे टूना पांडे की करतूत। निकालिये अब कैंडल मार्च'।
  इस तंज के साथ ही बिहार के डिप्टी सीएम ने सुशील मोदी के उस ट्वीट को भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने टुन्ना पांडे को उपचुनाव में सीवान से जीत की बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई औरतों को गाली देता तो कोई लड़कियों को छेड़ता है

- फोटो : PTI
अपने एक दूसरे ट्वीट में तेजस्विनी ने कहा कि 'यूँ तो कमल कीचड़ से ऊपर होता है पर बीजेपी का कमल कीचड़ में सना है! कोई औरतों को गाली देता तो कोई लड़कियों को छेड़ता है।'
  आपको बता दें कि बिहार के सीवान से एमएलसी टुन्ना पांडेय हाजीपुर जीआरपी पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में टुन्ना पांडेय को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया।

आरोप है कि टुन्ना पांडे ने पूर्वांचल एक्सप्रेस में अपनी बगल वाली सीट पर पिता के साथ सफर कर रही 12 साल की लड़की के छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें