सीएम सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भाषण का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजमार्ग परिवहन मंत्रालय और बिहार सरकार के बीच नदी जल प्रबंधन को लेकर हुए समझौते के दौरान मुख्यमंत्री ने भाषण दिया था। इसी दौरान वह बिहार में अपराध को लेकर बात करने लगे। उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर मुख्यमंत्री की बात का अर्थ क्या है।
सम्राट चौधरी ने कहा, “हमारे यहां कोई अपराध नहीं है। अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है। क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं। कोई अपराधी नहीं है। दूसरी सबसे बड़ी चुनौती बिहार के लिए है पानी का प्रबंधन। यदि बिहार ने पानी का प्रबंधन कर लिया तो वह नए सिरे से खड़ा होगा।”
क्या बोले तेजस्वी यादव?
तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “बिहार में ‘𝐂𝐫𝐢𝐦𝐞’ हो सकता है, ‘अपराध’ नहीं!” तेजस्वी यादव ने आगे लिखा, “मेरे प्यारे देशवासियों, ये बात 7 हत्याओं का आरोपी नमूना मोदी जी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री कह रहा है। मंच पर बैठे 𝐈𝐀𝐒/𝐈𝐏𝐒 इनके साथ काम करने पर अपने आपको सम्मानित समझ रहे है या अपमानित? क्या श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस आदमी के हाथों बिहार को बर्बाद कराने की सुपारी ले रखी है?”