फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोडसे को पूजने वाले लोगों के लिए नीतीश कुमार ने गांधी मूर्ति को किया कैद : तेजस्वी यादव 

Sun, 06 Dec 2020 04:21 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
Nitish kumar, Tejashwi yadav
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि गोडसे को पूजने वाले लोग पटना पधारे हैं उनके स्वागत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति को क़ैद कर लिया है, ताकि गांधी को मानने वाले लोग किसानों के समर्थन में गांधी जी के समक्ष संकल्प ना ले सके। 

विज्ञापन


किसानों के समर्थन में पटना गांधी मैदान में तेजस्वी धरना देने वाले थे, प्रशासन ने सील किया
शनिवार को दिल्ली के आसपास आंदोलित किसानों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान में धरना देने वाले थे। राजद की ओर से  पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास सुबह 10 बजे से धरना कार्यक्रम था। लेकिन जिला प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को बाहर निकालकर गांधी मैदान सील कर दिया।

तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस व वामदलों के नेताओं ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि किसान और मजदूर विरोधी फैसलों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सहभागी हैं। केंद्र सरकार आज जो बातचीत कर रही है, वह कानून बनाने से पहले होनी चाहिए थी। उन्होंने राज्य के सभी किसानों और संगठनों से बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें