पहले चरण के मतदान और पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे दौरे से ठीक एक दिन पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री से 11 सवाल पूछे हैं। तेजस्वी ने पूछा है कि पीएम बताएं कि दरभंगा एम्स की घोषणा 2015 में हुई लेकिन काम ऐन चुनाव से पहले क्यों।
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में बच्चियों से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को मुख्यमंत्री ने बचाया ही नहीं बल्कि उसके घर जन्मदिन की पार्टी में गए, इस पर कुछ बोलेंगे? तेजस्वी ने कौशल विश्वविद्यालय, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, जलभराव, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सवाल किए हैं। सृजन घोटाले का भी सवाल उठाया है। साथ ही कहा है कि जब बिहार आ ही रहे हैं तो इन सवालों पर भी कुछ बोलिएगा।
बिहार में सुशासन नहीं, अपराधियों का शासन है
बिहार में सुशासन नहीं, अपराधियों का शासन है। नीतीश राज में बेटियों पर गाज है,अपराधियों का राज है। महिला अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है। हत्या, अपहरण, दुष्कर्म और दंगों से राज्य के लोग परेशान हैं।-रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता