फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020 : तेजप्रताप यादव की पत्नी और साली को नहीं मिला टिकट, रेस से बाहर

Wed, 14 Oct 2020 10:01 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Tej pratap yadav and Aishwarya Rai - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी चुनावी सीट बदल ली है लेकिन उनकी पत्नी और साली टिकट ना मिलने की वजह से रेस से ही बाहर हो गई हैं। इन दोनों को ही किसी भी पार्टी से चुनावी मैदान में उतरने के लिए टिकट नहीं मिला है।

विज्ञापन



दरअसल, बिहार चुनाव में इस बार इन दोनों महिलाओँ के नाम तेजी से सामने आ रहे थे लेकिन अब दोनों चुनावी दौड़ से बाहर होती नजर आ रही हैं। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जनता दल यूनाइटेड ऐश्वर्या राय को तेजप्रताप के खिलाफ चुनावी मैदान में अपने टिकट पर उतार सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

तेजप्रताप यादव ने भले ही अपनी चुनावी सीट बदल ली हो लेकिन ऐश्वर्या राय को तो टिकट ही नहीं दिया गया है। वही तेजप्रताप की साली को भी राजद से टिकट नहीं मिला है, इन्होंने चार महीने पहले ही पार्टी को ज्वाइन किया था। करिश्मा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय के परिवार से हैं। 
विज्ञापन


राजद से जुड़ने के बाद इस बात के कयास तेज हो गए थे कि करिश्मा को इस बार चुनावी टिकट मिलेगा लेकिन ऐसा होता हुआ नजर नहीं आया। करिश्मा के दानापुर और परसा दो सीटों से चुनाव लड़ने पर चर्चा हो रही थी लेकिन अब इन दोनों सीटों से पार्टी ने दूसरे विधायकों को टिकट दे दिया है, जिसके बाद करिश्मा को टिकट ना मिलना साफ हो गया है।

दानापुर सीट से राजद ने इलाके के बाहुवली और डॉन कहे जाने वाले रीतलाल राय को टिकट दिया है, वहीं परसा सीट से छोटे लाल राय को पार्टी का सिंबल दिया गया है। करिश्मा, ऐश्वर्या की ही बहन है और इन्होंने चुनाव लड़ने की उम्मीद से ही पार्टी ज्वाइन की थी। हालांकि करिश्मा ने कहा था कि पार्टी मुझे जो भी काम देगी, मैं उसे बखूबी करूंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें