फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से जल्द होगा जदयू का सफाया: तेज प्रताप

Sun, 27 Dec 2020 03:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी नालंदा (बिहार)।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के छह विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बीच आरजेडी ने जदयू में हुई इस टूट को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में शुरू से ही इनका सफाया हो रहा है।


यही कारण है कि इस बार विधानसभा में इनकी पार्टी आधी सीटों पर सिमट के रह गई। पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची जा रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव नालंदा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में हुए राजनीतिक उठापटक को लेकर कहा कि बिहार में भी बहुत जल्द जदयू का सफाया होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा सकता है कि इनकी पतन की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश से हो चुकी है। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि जनता दल यूनाइटेड पूरी तरह से खंडित होकर टूट चुका है। नीतीश कुमार ने जो फैसला लिया है बहुत गलत फैसला लिया है। उन्होंने खुद अपनी पीठ में छुरा मारने का काम किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें