फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से तंग आकर 8वीं की छात्रा ने खुद को फूंका

Mon, 02 Dec 2013 04:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के भागलपुर में आठवीं क्लास की एक छात्रा ने छेड़खानी की घटनाओं से तंग आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


शाहकुंड निवासी पीड़िता ने पड़ोस के एक लड़के की लगातार छेड़खानी और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुद को आग लगा ली।

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।

पीड़िता ने अपने बयान में कहा था कि उसके गांव का युवक गुड्डू शर्मा स्कूल और बाजार जाते समय अक्सर उसके साथ छेड़खआनी कर करता था। उस पर शादी का दबाव बना रहा था। शादी न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन


आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता की एक तस्वीर भी खींच ली थी। आरोपी पीड़िता को अपने साथ मुंम्बई ले जाना चाहता था। छेड़खानी की इन लगातार घटनाओं से तंग आकर पीड़िता ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।  
विज्ञापन


पीड़िता के पिता का कहना है कि मैं बेटी को नहीं बचा सका लेकिन जिन आरोपियों की वजह से मेरी बेटी की जिंदगी गई है उन्हें कड़ी सजा दिलवाकर रहूंगा।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें