फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राजस्व कर्मचारी 20 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; परिमार्जन के नाम पर मांगे थे पैसे

Tue, 11 Jul 2023 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News: निगरानी विभाग के डीएसपी शिव कुमार साह ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके जमीन के परिमार्जन के बदले राजस्व कर्मचारी उनसे 20 हजार रुपये की घूस मांग रहा है। उसके बाद राजस्व कर्मचारी को आज उसके दफ्तर में उसे 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
निगरानी विभाग की टीम के साथ घूस लेने का आरोपी राजस्व कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को नालंदा के हरनौत प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में घूस लेते एक राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी का नाम संतोष कुमार है।

विज्ञापन


निगरानी विभाग के डीएसपी शिव कुमार साह ने बताया कि शोभा देवी नामक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके जमीन के परिमार्जन के बदले राजस्व कर्मचारी उनसे 20 हजार रुपये की घूस मांग रहा है। उसके बाद शिकायत का अवलोकन कर उसकी सत्यता की जांच की गई। इसके बाद जैसे ही राजस्व कर्मचारी आज अपने दफ्तर पहुंचा। तभी उसे  20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

अचानक निगरानी विभाग की टीम के द्वारा यह कार्रवाई होता देख अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। जब तक अन्य कर्मचारियों को माजरा कुछ समझ में आता तब तक निगरानी विभाग की नौ सदस्यीय टीम राजस्व कर्मचारी को अपने साथ लेकर पटना निकल गई। राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार को हरनौत अंचल के लोहरा पंचायत, तेलमर पंचायत एवं पचौरा पंचायत का कार्यभार मिला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें