फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बक्सर और बिहार के व्यापारिक मुद्दे संसद में उठाने का मिलेगा मंच, समिति के सदस्य बने सुधाकर सिंह

Sat, 03 Oct 2026 08:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह को संसद की वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। सांसद ने किसानों, व्यापारियों, युवाओं और उद्यमियों से जुड़े मुद्दे प्राथमिकता से उठाने की बात कही।

 

विज्ञापन
राजद सांसद सुधाकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह को संसद की वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राजद कार्यकर्ताओं और सांसद समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने सांसद को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

संसदीय स्थायी समिति में वाणिज्य, व्यापार नीति, आयात-निर्यात, विदेश व्यापार, व्यापार समझौते, उद्योग और निवेश समेत कारोबार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाता है। समिति इन विषयों से संबंधित नीतियों और कार्यों की समीक्षा भी करती है।

सुधाकर सिंह के समिति में शामिल होने से बक्सर और बिहार से जुड़े व्यापारिक एवं आर्थिक मुद्दों को संसद के स्तर पर उठाने का अवसर मिलेगा। समर्थकों ने कहा कि वे किसानों, छोटे कारोबारियों, उद्यमियों और युवाओं से जुड़े विषयों को समिति के समक्ष रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

नई जिम्मेदारी की जानकारी मिलने के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से राजद कार्यकर्ताओं ने सांसद को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि समिति के सदस्य के रूप में सुधाकर सिंह बक्सर और बिहार से जुड़े रोजगार, कृषि, व्यापार और उद्योग के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास करेंगे।

सुधाकर सिंह ने कहा कि मिली जिम्मेदारी का पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। किसानों, व्यापारियों, युवाओं और उद्यमियों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ संसद के उचित मंच पर उठाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें