पटना में मारे गए इंडिगो हेड रूपेश सिंह
पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि रूपेश सिंह की हत्या रोडरेज में हुई थी। इस हत्याकांड में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋतुराज को आरके नगर में उसके घर से गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया। उसने कैमरों के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना में शामिल रहे तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।
आरोपी के पास से हेलमेट, घटना के वक्त बाइक पर लगी नंबर प्लेट, घटना के वक्त पहनी हुई ब्लैक जैकेट, जूता, घड़ी, जूता और 13 नवंबर के दिन के पटना के सभी प्रमुख अखबार पुलिस ने बरामद किए हैं।