भागलपुर की पूर्व एडीएम जयश्री ठाकुर के पूरे परिवार की संपत्ति जब्त होगी। क्यों कि प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने विशेष न्यायालय से सृजन घोटाले की आरोपी और भागलपुर की तत्कालीन एडीएम जयश्री ठाकुर की संपत्ति को अटैच करने की अनुमति मांगी है। इनमें उनके पति राजेश कुमार चौधरी, पुत्र ऋषिकेश चौधरी और पुत्री राजश्री चौधरी और कौशल किशोर सिन्हा की संपत्ति भी शामिल हैं। यह संपत्ति लगभग 14 करोड़ रुपये की आंकी गयी है। इसके लिए इडी ने पटना विशेष न्यायालय में 25 जुलाई को अर्जी दी है। कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी करने का आदेश दिया है।