सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स शुभारंभ।
- फोटो : सोशल मीडिया।
भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार जैसे राज्य में 14करोड़ जिसे गरीब बिहार कहा जाता है आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम की मेजबानी कर रहे हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने वैभव सूर्यवंशी का नाम लेते हुए कहा कि हर एक घर से प्रत्येक वर्ग के युवा खेल में अपना योगदान करें। खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा कि जानकी भूमि है बिहार ज्ञान की भूमि है, विज्ञान की भूमिका है। बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बदल रहा है. आज यूथ गेम्स में 10000 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए हैं। बिहार नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर अपना स्थान कायम कर रहा है। देश में भारत एक से पांच तक में अपना स्थान रखना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का स्थान आगे किया है। आज इतनी इतना बड़ा आयोजन किया जा रहा है इसके लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। बिहार के धरती पर मेडल जीतेंगे और देश को आगे बढ़ाएंगे।
देश की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर की देवी स्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कुछ देर बाद पंकज त्रिपाठी की ऐतहासिक गौरव गाथा सुनाएंगे। खास बात यह है कि इस महाकुंभ में बिहार के 700 से अधिक खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बिहार के तीन खिलाड़ी जलती मशाल लेकर कॉम्प्लेक्स का चक्कर लगाएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर साथ तैयारी पूरी कर ली गई है।
15 मई तक बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स
युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बिहार सरकार के सहयोग से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन दिनांक चार मई से 15 मई तक बिहार में आयोजित है। यह प्रतियोगिता बिहार के कुल पांच शहरों में पटना, राजगीर, गया, भागलपुर एवं बेगूसराय में आयोजित की गयी है। इसमें कुल 28 खेलों की प्रतियोगिता तथा ई-स्पोर्ट्स की डेमो प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें देष के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश से लगभग 10,000 खिलाड़ी, प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ, तकनीकी पदाधिकारी आदि शामिल हुए। बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशन रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि राज्य में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है। यह हमलोगों के गर्व का पल है। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में दर्ज हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, इन उपलब्धियों से बनाया ख़ास