फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष बोले- 'हिटलर' नीतीश से समझौता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में महागठबंधन से अलग होते ही नेताओं में तीखे बोलों का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार सपा प्रदेश अध्यक्ष ने गठबंधन से अलग होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए घोषणा कर दी है कि नीतीश कुमार के हिटलरशाही रवैये के चलते सपा उनसे कोई गठबंधन नहीं करेगी।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सपा ने बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का भी फैसला लिया है। प्रदेश सपा अध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने जिला अध्यक्षों और कार्यकारिणी की मीटिंग के बाद इस बात की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि पूर्व की बातों संबंधी चर्चा करने के लिए कोई मुद्दा नहीं था। हमारे नेताओं ने महागठबंधन से अलग होने के बाद सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

कहा नीतीश के रवैये से टूटा महागठबंधन

उन्होंने कहा सपा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिटलरशाही वाले रवैये के साथ किसी तरह का समझौता करके पार्टी के मान सम्मान और बिहार के विकास से समझौता नहीं करेगी।

आरोप लगाया कि नीतीश अकेले व्यक्ति हैं जिनकी वजह से सपा ने महागठबंधन से नाता तोड़ा। जब महागठबंधन में नीतीश कुमार को सीएक के तौर पर पेश नहीं किया जा रहा था मुलायम सिंह यादव ने ही उन्हें आगे बढ़ाया था। लेकिन जब उनके नाम की घोषणा हो गई तब उन्होंने अपना असली रंग दिखाया।

कहा नीतीश उस समय दिल्‍ली में राहुल गांधी से मिलने पहुंच गए जब मुलायम सिंह दिल्‍ली में उनका इंतजार कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें