फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मां ने बेटे के लिए खाना पका दिया तो पत्नी ने मचा दिया कोहराम; तंग आकर पति झूल गया फंदे से

Sun, 07 May 2023 03:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक विक्की कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित गोला बांध में सास-बहू के झगड़े में 29 साल का बेटा फंदे से लटक गया। उसका शव कमरे के भीतर पत्नी के दुपट्टे से पंखे के सहारे लटका मिला। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। मौके पर मोहल्ले के लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। कमरे की तलाशी ली। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। मृतक की पहचान विक्की कुमार (29) के रूप में हुई है। मामले में नगर थानेदार श्रीराम सिंह का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह
विक्की की मां किरण देवी ने बताया कि उनके पति की मौत साल 2010 में हो गई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी थी। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। पति की मौत के बाद उसने समोसा बेचकर परिवार का भरण पोषण किया। विक्की का थाना क्षेत्र इलाके की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साल 2020 में उसने लव मैरेज कर ली। इसके बाद कुछ महीने वह परिवार के साथ रहा। फिर उसकी पत्नी अलग रहने की जिद करने लगी। लॉकडाउन में पत्नी मायके में थी। वहां से लौटने के बाद विक्की को लेकर अलग रहने लगी। उसका कहना था कि वह मां से नहीं मिलेगा। उससे किसी भी तरीके से संपर्क रखने को लेकर काफी विवाद भी किया। उसके बाद विक्की उसे लेकर अलग हो गया। अलग होने के बाद भी पत्नी झगड़ा करती थी।
विज्ञापन


किरण देवी ने आगे बताया कि इसी बीच विक्की बीती रात को मुर्गा लेकर आया था। बोला की मां मुर्गा बना देगी। हमने उससे कहा कि पत्नी लड़ेगी। तुम वहीं बनाना। लेकिन, उसने जिद की। मैंने उसे रोटी और मुर्गा बनाकर पैक कर दिया। वह उसे लेकर घर गया। ताकि पत्नी के साथ खाना खाएगा। लेकिन उसकी पत्नी ने विवाद शुरू कर दिया। उसका कहना था कि तुम अपनी मां के घर कैसे गए। उससे खाना बनवाकर क्यों लेकर आए। दोनों के बीच रात भर झगड़ा हुआ। अगले दिन पत्नी विक्की को कमरे में बंद कर घर से निकल गई। दोपहर पता चला कि वह फंदे से झूल गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें