फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेटी के गले में लिपटा था करैत सांप, मां चीखी तो पिता ने बचाई मासूम की जान

Mon, 30 Jun 2025 04:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजालाक, गया जी

सार

गया जी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमेहता गांव में सोमवार सुबह एक 10 वर्षीय बच्ची के गले में दो जहरीले करैत सांप लिपट गए। बच्ची के पिता राजू केशरी ने साहस दिखाते हुए सांप को गले में ही मार डाला, जिससे बच्ची की जान बच गई।
 
विज्ञापन
बहादुर पिता ने जान पर खेलकर बचाई बेटी की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जी जी जिले से एक चौंकाने वाली और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमेहता गांव में सोमवार सुबह एक 10 वर्षीय बच्ची के गले में दो जहरीले करैत सांप लिपट गए। गनीमत रही कि समय रहते पिता की सतर्कता और साहस से बच्ची की जान बच गई।
विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे की है, जब सोनाली कुमारी नामक बच्ची घर में सो रही थी। तभी अचानक उसके गले में दो करैत सांप लिपट गए। बच्ची की मां की नजर जब बेटी पर पड़ी, तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर पिता राजू केशरी दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे और बिना वक्त गंवाए सांप को पकड़कर गले में ही दबाकर मार डाला। इसके बाद उन्होंने सांप को जमीन पर फेंक दिया, तभी दूसरा सांप भी नजर आया जिसे पत्नी ने लाठी से मार गिराया।

घटना के तुरंत बाद परिवार ने बच्ची को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दियागया जी जी। चिकित्सकों ने राहत की बात यह बताई कि बच्ची को सांप ने नहीं काटा था, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अचानक तेज बहाव में बहने लगी लड़कियां, गांव के युवकों ने ऐसे बचाई जान
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार बच्ची फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है और खतरे से बाहर है। गांव में इस घटना की जानकारी फैलते ही लोगों में दहशत फैल गई और यह चर्चा का विषय बन गई कि कैसे एक पिता ने अद्भुत साहस दिखाते हुए अपनी बेटी की जान बचाई। स्थानीय लोग पिता राजू केशरी की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं, जिन्होंने विषैले करैत जैसे खतरनाक सांप से बिना डरे मुकाबला किया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें