राजनीतिक संन्यास ले चुके और जेडीयू से निकाले जा चुके पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी को आरेजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया है। बता दें कि महागठबंधन टूटने से पहले शिवानंद तिवारी खुलकर लालू के समर्थन में उतर गए थे।
Shivanand Tiwari (former JD(U) MP) appointed national Vice President of RJD: Lalu Prasad Yadav pic.twitter.com/IQWd6thcAA
— ANI (@ANI) August 20, 2017
उन्होंने नीतीश को खुली चेतावनी भी दी थी। वैसे, शिवानंद तिवारी के बेटे आरजेडी से विधायक हैं। लोकसभा चुनाव 2014 के पहले शिवानंद तिवारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण जेडीयू से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। शिवानंद तिवारी पहली बार 1997 में समता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
उसके बाद उन्होंने लालू की पार्टी मे शामिल हो गए और उन्हें राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री बनाया गया था। कुछ दिनों के बाद शिवानंद तिवारी दोबारा जेडीयू में शामिल हुए और नीतीश कुमार ने उन्हें राज्यसभा भेजा और पार्टी का प्रवक्ता भी बनाया था।