फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना एयरपोर्ट के लिए VVIP नहीं रहे शत्रुघ्न सिन्हा, आम आदमी की तरह होगी सुरक्षा जांच

Tue, 01 Jan 2019 02:10 PM IST
प्रदीप पांडे भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
shatrughan sinha
विज्ञापन

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को पटना हवाई अड्डे पर अब अति विशिष्ट व्यक्ति के रुप में सुरक्षा जांच से छूट नहीं मिलेगी। यहां के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे के निदेशक राजेंद्र सिंह लाहौरिया ने सोमवार को कहा कि सिन्हा को अपना वाहन अंदर तक लाने के अलावा जांच से छूट प्राप्त थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सिन्हा को एक अवधि के लिए ये सुविधाएं प्राप्त थीं, जो इस साल जून में समाप्त हो गयी। उस अवधि को बढ़ाने के लिए कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ। ’’

विज्ञापन


वह पूर्व केंद्रीय मंत्री को दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे। सिन्हा लोकसभा में पटना साहिब सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं । वह पिछले कुछ समय से केंद्र की मोदी सरकार और वर्तमान भाजपा नेतृत्व की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। ऐसी अटकलें है कि यदि भाजपा पटना साहिब से किसी अन्य उम्मीदवार को अगले साल लोकसभा चुनाव में उतारती है तो सिन्हा किसी अन्य दल के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।


गौरतलब है कि हाल ही में राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम और मध्य प्रदेश में हुए चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके कहा था, 'कहीं खुशी कहीं गम। क्या मैंने इस हार के संबंध में चेतावनी नहीं दी थी? आखिरकार कड़वा, कठोर, जरूरी तौर पर सत्य की ही विजय हुई है। उन लोगों को दिल से बधाई देता हूं जिन्होंने जीत हासिल की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें