मधुवन में पहले भी हो चुकी है छापेमारी
इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि रेस्ट हाउस में हिरासत में लिए गये युवक युवतियों से पूछताछ करने के लिए सभी को नगर थाना ले जाया गया है। इस छापेमारी के दौरान भारी संख्या में लोग रेस्ट हाउस के बाहर खड़े थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेस्ट हाउस के नाम पर सेक्स रैकेट का संचालन खुलेआम जहानाबाद के रेलवे स्टेशन इलाके में हो रही थी। इससे पहले भी पुलिस ने मधुबन रेस्ट हाउस में छापेमारी की थी, लेकिन उस समय पुलिस को चकमा देकर सभी युवक और युवतियां चकमा देकर फरार हो गये थे। इस बार पुलिस ने मधुबन रेस्ट हाउस में घुसने वाले तमाम रास्तों को ब्लॉक कर छापेमारी की। इस दौरान आपत्तिजनक हालत में युवक युवतियां रेस्ट हाउस के विभिन्न कमरों में मिले। छापेमारी के दौरान पुलिस के भय से एक लड़का और लड़की तो बेड के नीचे छुप गये थे, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।