फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023 : पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए गंगाजल उठाने पहुंचे श्रद्धालु, बोलबम के जयघोष गूंजने लगे घाट

Sun, 09 Jul 2023 09:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar News : रविवार सुबह से ही हजारों डाक कांवरिए रविवार को सुल्तानगंज के सभी घाटों दिखे। खंजरपुर घाट और बरारी पुल घाट समेत लगभग दस घाटों से कांवरियों ने जल उठाया। 
विज्ञापन
बोलबम के जयघोष से गूंजने लगा सुल्तानगंज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन की पहली सोमवारी 10 जुलाई को है। इसके लिए आज ही कांवरिए सुल्तानगंज से जल उठाएंगे। रविवार सुबह से ही हजारों डाक कांवरिए रविवार को सुल्तानगंज के सभी घाटों दिखे। खंजरपुर घाट और बरारी पुल घाट समेत लगभग दस घाटों से कांवरियों ने जल उठाया। हालांकि, कच्ची घाट पर फिसलन होने के कारण कावंरियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाबा अजगैबीनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद कावंरियों ने जल उठाया और बोलबम के जयकारे के साथ वैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


अहले सुबह सड़कों पर कांवरियों की भीड़ काफी थी
बताया जाता है कि सुबह से अब तक करीब 17 हजार से अधिक कावरिएं सुल्तानगंज से देवघर के रवाना हुए। अहले सुबह सड़कों पर कांवरियों की काफी अधिक थी। धूप निकलने पर भी उनके उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। कांवरिए धूप-छांव के बीच सिर पर टोपीनुमा छाता पहने लगातार कदम बढ़ाते दिखे। बातचीत के दौरान पता चला कि डाक कांवरियों ने बासुकीनाथ धाम, ज्येष्ठगौरनाथ, रत्नेश्वर महादेव गोड्डा, सिंघेश्वरधाम सहित अन्य दर्जनों शिवालयों के लिए डाक जल उठाया।

विज्ञापन

मां को व्हील चेयर पर देवघर लेकर जाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
घाटों पर एक-एक एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने का निर्देश
प्रशासन के अनुसार, पहली सोमवारी को देखते हुए सभी घाटों पर कांवरियों किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं। छोटी खंजरपुर सीढ़ी घाट, बरारी पुल घाट, बरारी जहाजघाट पर बैरिकेडिंग बांस का घेराबंदी करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। इसके अलावा सुरक्षा को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। रूट लाइन में विधि व्यवस्था के अलावा घाटों पर एक-एक एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही कंट्रोल रूप में बैठी टीम चप्पे-चप्पे की निगरानी कर रही है। इस ट्रेन में भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। रेल अधिकारियों ने बताया कि पहली सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक है। यह पूरे सावन तक बनी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें