फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में दो युवकों को गायब होने से हड़कंप; परिजन को अनहोनी की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 15 Mar 2026 03:28 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar News: गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव में दो युवकों गायब हो जाने से सनसनी फैल गई। परिजन और ग्रामीण अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। बिहार पुलिस की टीम दोनों युवकों की खोजबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र स्थित हीरापाकड़ गांव में दो युवकों के गायब होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों की पहचान हीरापाकड़ गांव निवासी विकाश सिंह (पिता- चिंटू सिंह) और राजकुमार सिंह (पिता- धर्मसागर सिंह) के रूप में हुई है। दोनों युवक गांव के ही रहने वाले हैं। घटन के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और ग्रामीण युवकों की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही गोपालगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। टीम फॉरेंसिक की मदद से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों की तलाश जारी है। हर एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों युवकों को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था?

ये भी पढ़ें: आज बिहार के 25 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम?
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस छावनी में बदला गांव
इधर, घटना के बाद हीरापाकड़ गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें