फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पेट्रोल मांगने आए थे युवक, दुकानदार ने किया विरोध, फिर सिर में सटाकर मारी गोली, बाजार में मची चीख-पुकार

Mon, 15 Jun 2026 10:02 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: सीवान के दरौली के विसवानिया मकरी टोला गांव में 70 वर्षीय दुकानदार अमर सिंह की पेट्रोल को लेकर हुए विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।  
विज्ञापन
घटना से संबंधित फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के विसवानिया मकरी टोला गांव में रविवार शाम करीब पौने सात बजे अपराधियों ने 70 वर्षीय वृद्ध दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


पेट्रोल को लेकर हुआ विवाद, फिर मारी गोली
जानकारी के अनुसार, अमर सिंह विसवानिया बाजार में अपनी छोटी गुमटी में डीजल-पेट्रोल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार शाम बाइक पर सवार कुछ युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और पेट्रोल मांगने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवकों ने अमर सिंह के सिर में सटाकर गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

चीख-पुकार के बीच दौड़े लोग, रास्ते में तोड़ा दम
गोली की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और ग्रामीण दौड़ पड़े। खून से लथपथ अमर सिंह को आनन-फानन में बाइक से सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वृद्ध की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी, छापेमारी तेज
सूचना पर दरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया पेट्रोल को लेकर हुए विवाद में गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: नेपाल में मौत के बाद गांव पहुंचा प्रिंस का शव, रोशन आनंद को मिली जमानत, अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
विज्ञापन


इलाके में दहशत, उठे सुरक्षा पर सवाल
इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के वक्त बाजार में पुलिस गश्त नहीं रहती, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें