फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला आर्केस्ट्रा डांसर का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Thu, 06 Feb 2025 05:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar News: आर्केस्ट्रा डांसर का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। आर्केस्ट्रा संचालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
फंदे से लटका हुआ मिला आर्केस्ट्रा डांसर का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में एक आर्केस्ट्रा डांसर का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड पर स्थित धड़कन आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप के घर में हुई। मृतका का नाम डोली ठाकुर है, जो कोलकाता की रहने वाली थी और आर्केस्ट्रा में डांस करने के लिए सीवान आती-जाती थी।

मृतका की बहन ने बताया कि रात को सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह मोनू नाम के एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि छत पर जाकर देखो। जब वह छत पर गई, तो उसने डोली का शव फांसी से लटका हुआ पाया।

डोली ठाकुर और मोनू अंसारी के बीच एक साल से प्रेम संबंध थे, और दोनों ने एक साल पहले शादी भी की थी। मोनू अंसारी बाहर रहता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। आर्केस्ट्रा संचालक फरार हो गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पति और आर्केस्ट्रा संचालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें