फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गुमशुदगी के तीन दिन बाद सन्न कर देने वाली घटना, कुएं से मिला युवक का शव; हत्या या दुर्घटना?

Sun, 01 Mar 2026 12:06 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार को एक कुएं से एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान मठिया हरदो गांव निवासी पवन मांझी के रूप में हुई है। 
 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित जलालपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार को एक कुएं से एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान मठिया हरदो गांव निवासी पवन मांझी के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


25 फरवरी से लापता था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवन मांझी बीते 25 फरवरी की रात से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर परिजनों ने 28 फरवरी को कुचायकोट थाने में उसकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई। आवेदन मिलने के बाद पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही थी।

पढ़ें: वैशाली में बाइक से भाग रहे प्रेमी युगल पकड़े गए, बीच बाजार मचा हंगामा; जमकर हुई पिटाई
विज्ञापन


जलालपुर के कुएं में मिला शव
तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जलालपुर गांव के एक कुएं में एक शव उपला रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। जैसे ही शव बाहर आया, उसकी शिनाख्त लापता पवन मांझी के रूप में की गई। शव की स्थिति को देखकर घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के परिजनों ने इस मामले में सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पवन की हत्या किसी रंजिश के तहत की गई है और साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को कुएं में फेंक दिया गया। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें