फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: गोपालगंज में पोखरे में मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार; जानें मामला

Sun, 09 Mar 2025 02:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: शनिवार सुबह शेख बेइली गांव के चंवर में स्थित पोखरे से पूजा कुमारी का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने मछुआरों की मदद से पूरे तालाब को खंगालना शुरू किया। रविवार सुबह उसी पोखरे से धर्मेंद्र का भी शव बरामद हुआ। आइये जानते हैं मामला। 
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के शेख बेइली गांव के चंवर में स्थित पोखरे से युवक-युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पंचदेवरी प्रखंड के राजापुर महंत गांव निवासी अकलू महतो की 18 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी के रूप में हुई है, जबकि युवक कटेया थाना क्षेत्र के मगहिया गांव निवासी रामबड़ाइ खटीक का पुत्र धर्मेंद्र खटीक था। पूजा का शव शनिवार को मिला, जबकि धर्मेंद्र का शव रविवार को उसी पोखरे से बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया।
विज्ञापन


युवक के अपहरण की शिकायत से खुला मामला
शुक्रवार देर शाम धर्मेंद्र खटीक के पिता रामबड़ाइ खटीक ने कटेया थाना में बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने राजापुर महंत गांव के कुछ लोगों पर संदेह जताया था। इस शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी किशोर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की।

शनिवार सुबह शेख बेइली गांव के चंवर में स्थित पोखरे से पूजा कुमारी का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने मछुआरों की मदद से पूरे तालाब को खंगालना शुरू किया। रविवार सुबह उसी पोखरे से धर्मेंद्र का भी शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


भाई ने कबूला हत्या का जुर्म
ग्रामीणों के मुताबिक, पूजा और धर्मेंद्र के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर पूजा के भाई रमेश महतो को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। रमेश ने स्वीकार किया कि उसने बहन और धर्मेंद्र को साथ देखा था, जिससे गुस्से में आकर उसने पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव पोखरे में फेंक दिया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और धर्मेंद्र की मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें