फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बहन के घर से लौट रहे मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौत, मिट्टी पर फिसली बाइक और ट्रैक्टर से जा भिड़े

Mon, 01 Jun 2026 08:22 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान

सार

Bihar: सिवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में सड़क पर फैली मिट्टी के कारण अपाचे बाइक फिसलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद दोनों गांवों में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के सत्तजोरा मठिया के समीप भीषण सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों रसूलपुर स्थित बहन के घर से अपाचे बाइक पर सवार होकर अपने गांव रामचंद्रापुर लौट रहे थे। इसी दौरान मिट्टी में फिसलकर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

विज्ञापन


चिमनी के लिए मिट्टी ढो रही ट्रैक्टर बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सत्तजोरा मठिया के पास एक चिमनी पर मिट्टी ढुलाई के लिए ट्रैक्टर खड़ी थी। सड़क पर गिरी मिट्टी के कारण रास्ता फिसलन भरा हो गया था। तेज रफ्तार से आ रही अपाचे बाइक मिट्टी पर फिसलकर अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रैक्टर की ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचते ही टूटी जिंदगी की डोर
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मामा-भांजे की एक साथ गई जान
मृतकों की पहचान रामचंद्रापुर गांव निवासी हबीब मियां के 24 वर्षीय पुत्र सैफ अली और सारण जिले के दयालपुर गांव निवासी शहाबुद्दीन मियां के 22 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे थे।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सैफ अली अपनी बहन से मिलकर लौट रहा था। मृतक के पिता हबीब मियां ने कहा, "बेटा सुबह हंसते-खेलते गया था, शाम को उसकी लाश आई। अब हमारा सहारा कौन बनेगा।"

पुलिस ने कब्जे में लिए वाहन, चालक की तलाश तेज
सूचना मिलने पर दरौंदा थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त अपाचे बाइक और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: आइकॉन टावर में गोलियों की गूंज, कुख्यात शूटर गोविंद को दौड़ाकर भूना; कई चर्चित हत्याकांडों का था आरोपी
विज्ञापन


दो गांवों में पसरा मातम, कार्रवाई की उठी मांग
एक साथ दो युवकों की मौत से रामचंद्रापुर और दयालपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर मिट्टी गिराकर छोड़ने वाले ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें