फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सीवान में गोलीबारी से सनसनी, बसंतपुर थाना क्षेत्र में दो बच्चियां घायल; पैरों में लगी गोली

Fri, 16 Jan 2026 02:58 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में कोड़ी प्रकार गांव के पास फायरिंग में दो बच्चियां घायल हो गईं। जब्त ट्रक से चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस के दौरान हुई गोलीबारी में दोनों के पैरों में गोली लगी, इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के कोड़ी प्रकार गांव के पास गोली लगने से दो बच्चियां घायल हो गई हैं। घायल बच्चियों की पहचान वकील कोहार की पुत्री नीतू कुमारी और अंजू कुमारी के रूप में की गई है। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में वीआईपी जिला अध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले इसी स्थान पर सड़क दुर्घटना में एक ट्रक जब्त किया गया था। आरोप है कि जब्त ट्रक से लगातार कुछ चोरों द्वारा सामान की चोरी की जा रही थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी।
विज्ञापन


पढे़ं: चंडी फोरलेन पर भीषण हादसा, गंगा स्नान पर जा रहे परिवार की गाड़ी पलटी; महिला की मौत 20 से अधिक लोग घायल    

सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो चोरों के साथ पुलिस के बीच कथित रूप से गोलीबारी हुई। इसी दौरान गोली लगने से दो युवतियां घायल हो गईं। हालांकि, इस बात को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि गोली पुलिस की ओर से चली या फिर सामान चोरी कर रहे चोरों की ओर से।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सिवान के एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस घटना को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। इलाके में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें