सीवान में बेखौफ अपराधियों ने रघुनाथपुर प्रखंड के गोपी पतियांव पंचायत के मुखिया राधा साह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल बन गया है। घटना रघुनाथपुर के फुलवरिया मोड के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मुखिया राधा साह घर लौटने वाले थे तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गोली मारकर मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही राधा साह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।