फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में भयानक सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 19 Oct 2025 12:40 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के नवतन मोड़ के पास रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों सनी शाह और चांद यादव की बाइक पर तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के नवतन मोड़ के पास रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने घर से मैरवा बाजार सरसों का तेल परवाने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरते ही मौके पर ही दम तोड़ दिए।

मृतकों की पहचान गोपालचक गांव निवासी सत्येंद्र शाह के पुत्र सनी शाह और सभापति यादव के पुत्र चाँद यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया और दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहन काफी तेज गति से गुजरते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों की मांग थी कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और पिकअप चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। सूचना मिलते ही मैरवा थाना प्रभारी रंजीत कुमार और अंचल अधिकारी राहुल कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।

पढे़ं: 'जल्द ही जेल में होगा लालू परिवार', गोवा के सीएम प्रमोद सावंत बोले; कहा- बिहार को विकसित बनाएंगे

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर और पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें