फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान को सीएम नीतीश ने दिया करोड़ों की सौगात, महिलाओं के सभा छोड़ने पर भड़के

Thu, 22 Jan 2026 06:12 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान जिले में मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के आगमन को लेकर तैयारियों का माहौल है। जिले में विकास योजनाओं की सौगात देने और मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन की संभावना ने लोगों में उत्साह बढ़ाया है।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत गुरुवार को सीवान पहुंचे। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने जिले को करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें सबसे अधिक चर्चा का विषय मैरवा में निर्मित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल है। यह मेडिकल कॉलेज लगभग पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है और मुख्यमंत्री  ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इस अस्पताल के शुरू होने से सीवान समेत आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री उस वक्त काफी नाराज हो गए, जब उनकी सभा से महिलाएं उठकर जाने लगीं। उन्होंने मंच से ही कहा कि आप सभी महिलाएं क्यों भाग रही हैं? अगर आप नहीं रुककर सुनेंगी तो आपको कैसे पता चलेगा कि आपके लिए क्या-क्या किया जा रहा है? 

अपनी 'समृद्धि यात्रा' के तहत सीवान जिले में मुख्यमंत्री ने 202 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें से 40 परियोजनाओं की आधारशिला 157 करोड़ रुपये की लागत वाली रखी गई, जबकि 31 परियोजनाओं का उद्घाटन 45 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की थी। रूट मैप से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए थे ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

पढ़ें- Crime: जज ने ही रची थी अपनी पत्नी की हत्या की साजिश! दो लाख की दी गई सुपारी; भाइयों और पार्षद ने किया यह काम

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें