फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में सीएम नीतीश कुमार आगमन के बीच धमाका, पटाखा ब्लास्ट से युवक की मौत, मची अफरातफरी

Thu, 22 Jan 2026 02:25 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान जिले में एक अचानक हुए विस्फोट ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। घटना के दौरान एक युवक की जान चली गई, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। इस धमाके में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। धमाका इतना ते ज था कि इसकी आवाज लगभग दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

विज्ञापन


यह विस्फोट मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बादराम गांव में हुआ। घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई, जिसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान बादराम गांव निवासी मुर्तुजा अंसारी के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बादराम गांव के एक घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और विस्फोट के वास्तविक कारणों के साथ-साथ इसमें किसी अन्य की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : पटना में पुलिस मुठभेड़, निशाने पर आया लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य; तीन दर्जन मामले हैं दर्ज

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें