फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार क्राइम: छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का आरोप, 32 वर्षीय चचेरा भाई गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 08:13 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

बिहार के सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची का 32 वर्षीय चचेरा भाई उसे मोबाइल दिखाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची का 32 वर्षीय चचेरा भाई उसे मोबाइल दिखाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

स्कूल से लौटने के बाद घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

बच्ची की मां के आवेदन के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की है। बच्ची स्कूल से लौटने के बाद घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका चचेरा भाई मिंटू कुमार राम (32), पिता हरिंद्र राम, उसे मोबाइल दिखाने का लालच देकर अपने घर ले गया। बताया गया है कि उस समय आरोपी के घर के अन्य सदस्य खेत में धान काटने गए हुए थे। दोनों परिवार आसपास ही रहते हैं।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची मां

आरोप है कि घर में बच्ची को अकेला पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। वारदात के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।

मां के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी

मामले में शुक्रवार को बच्ची की मां के आवेदन पर अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी मिंटू कुमार राम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष और एसडीपीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने पर अमनौर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मढ़ौरा एसडीपीओ ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच से जुड़े आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

छपरा सदर अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में बच्ची की मेडिकल जांच छपरा सदर अस्पताल में कराई गई। फिलहाल जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हुई है। वहीं, घटनास्थल पर एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को बुलाया गया। टीम ने जांच के लिए कुछ साक्ष्य एकत्र किए हैं।

आरोपी को जेल भेजा, जांच जारी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें